आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद आईजी रतन लाल डांगी तत्काल प्रभाव से निलंबित
- छत्तीसगढ़ दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- March 27, 2026
- 0
- 67
- 1 minute read
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2003 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और आईजी रतन लाल डांगी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया। निलंबन आदेश में सेवा नियमों के उल्लंघन और पद की गरिमा के प्रतिकूल आचरण का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। वर्तमान में उनका मुख्यालय नया रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) निर्धारित किया गया है।
सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप
मामला अक्टूबर 2025 से चर्चा में था, जब एक योग प्रशिक्षक (जो एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी है) ने आईजी पर पिछले 7 वर्षों से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। महिला के अनुसार, डांगी उसे सरकारी बंगले पर बुलाते थे और वीडियो कॉल पर रहने के लिए मजबूर करते थे। दूरी बनाने पर पति का तबादला नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कराने की धमकी दी जाती थी। महिला ने सबूत के तौर पर चैट स्क्रीनशॉट और वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है।
आईजी का पलटवार: ‘हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग’ का बताया शिकार
दूसरी ओर, निलंबित आईजी रतन लाल डांगी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखकर दावा किया कि महिला उन्हें पिछले 6 सालों से हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेल कर रही थी और उनकी पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर परिवार से अलग होने का दबाव बना रही थी। फिलहाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
आईपीएस करियर पर लगा बड़ा दाग
रतन लाल डांगी छत्तीसगढ़ के बीजापुर, कांकेर, कोरबा और बिलासपुर जैसे जिलों में एसपी और दुर्ग-बिलासपुर रेंज में आईजी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद उन्हें 5 महीने पहले आईजी पद से हटाकर चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का निदेशक बनाया गया था, लेकिन फोटो वायरल होने के बाद अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है।