• July 17, 2026

ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमलों की तीव्रता बढ़ी

 ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमलों की तीव्रता बढ़ी
तेहरान। ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमलों की संख्या और तीव्रता बढ़ती जा रही है। यह सिलसिला लगातार चल रहा है। ईरान के शिराज में हुई बमबारी में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, दक्षिण में स्थित लामर्ड हवाई अड्डे पर भी बमबारी की गई है। युद्ध की शुरुआत से ही इस्फहान और कराज पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।
जर्मनी के रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान युद्ध ‘विश्व की अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक आपदा’ है। बोरिस पिस्टोरियस ने ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच छिड़े युद्ध के राजनयिक समाधान का आह्वान किया है। उन्होंने इस संघर्ष को आर्थिक विपदा बताया है। कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन में पत्रकारों से बात करते हुए पिस्टोरियस ने कहा कि जर्मनी किसी भी प्रकार की शांति स्थापित करने में मदद करने के लिए तैयार है।
ईरान के परमाणु संयंत्र के पास हुए हमलों के बाद कुवैत ने विकिरण संबंधी चेतावनी जारी की। कुवैत ने निवासियों को घर के अंदर रहने, बाहर अनावश्यक आवाजाही से बचने और सभी खिड़कियों और दरवाजों को अच्छी तरह बंद रखने की सलाह दी। आईएईए ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की मामूली दुर्घटनाएं भी गंभीर जोखिम पैदा करती हैं।