हिसार में दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- March 26, 2026
- 0
- 44
- 1 minute read
हिसार। जिले में हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैबीपुर गांव के पास हुए दर्दनाक व भीषण हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में एक युवक व उसकी तीन बेटियां शामिल है जबकि उसकी पत्नी अभी गंभीर है। हादसा गैबीपुर गांव के पास पिकअप व बाइक के बीच हुई टक्कर से हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक सवार पांचों सदस्य रात प्रभुवाला गांव में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे कि पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद आसपास के लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति और उसकी तीन बेटियों को मृत घोषित कर दिया। बेटियों की उम्र करीब 6 वर्ष, 4 वर्ष और डेढ़ वर्ष है। देर रात सूचना पर मृतकों के परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि ढाणी मोहब्बतपुर निवासी मुकेश कुमार अपनी पत्नी आरती और तीन बेटियों के साथ बाइक पर सवार होकर गांव प्रभुवाला किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। देर रात जब वे गैबीपुर के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी
ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मुकेश कुमार, उनकी पत्नी आरती और उनकी तीन मासूम बेटियां (उम्र करीब 6 वर्ष और 4 वर्ष व डेढ़ वर्ष) को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को बरवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मुकेश और उनकी दोनों बेटियों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मुकेश की पत्नी आरती और उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी दीक्षा को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां डेढ़ वर्षीय दीक्षा की भी मौत हो गई है, जबकि आरती का इलाज चल रहा है। घटना के बाद मृतकों मुकेश और उसकी दो बेटियों के शव बरवाला के सरकारी अस्पताल में रखवाए गए हैं। डेढ़ वर्षीय दीक्षा का शव अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पिकअप चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।