दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से बढ़ जाएगी टोल की दरें, जाने कितना देना होगा शुल्क

 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से बढ़ जाएगी टोल की दरें, जाने कितना देना होगा शुल्क
नई दिल्ली। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) और एनएच-9 पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया है, जो आगामी 1 अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगी। नई दरों के लागू होने के बाद अब दिल्ली से मेरठ तक का सफर पहले के मुकाबले महंगा हो जाएगा।
NHAI के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार के अनुसार, मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार, जीप और वैन जैसे हल्के वाहनों के लिए दिल्ली से मेरठ तक का एक तरफ का टोल अब 175 रुपये होगा। यदि आप उसी दिन वापस आते हैं, तो आपको 265 रुपये चुकाने होंगे। स्थानीय यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि अलग-अलग कट्स के हिसाब से भी दरें तय की गई हैं।
मेरठ से इंदिरापुरम: 120 रुपये (वापसी 180 रुपये)
मेरठ से डासना: 80 रुपये (वापसी 120 रुपये)
मेरठ से भोजपुर: 25 रुपये (वापसी 40 रुपये)
NH-9 छिजारसी टोल प्लाजा की स्थिति एनएच-9 पर भी सफर महंगा कर दिया गया है। यहां छिजारसी टोल पर कार और हल्के वाहनों के लिए अब 180 रुपये का भुगतान करना होगा। कमर्शियल वाहनों, बस और ट्रक के लिए भी दरों में इजाफा किया गया है। बस या ट्रक का एक तरफ का टोल अब 605 रुपये होगा, जबकि मासिक पास की सुविधा 20,110 रुपये में उपलब्ध होगी।
भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों के लिए नई दरें काफी ऊँची रखी गई हैं:
बस और ट्रक: दिल्ली से मेरठ 595 रुपये (वापसी 890 रुपये)।
7 या अधिक एक्सल वाहन: मेरठ से दिल्ली 1130 रुपये (वापसी 1700 रुपये)।
मासिक पास: दिल्ली-मेरठ रूट के लिए 5,840 रुपये में मासिक पास बनवाया जा सकेगा।