भारत की विदेश नीति ,पीएम मोदी की निजी विदेश नीति बनी: राहुल गांधी
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- March 24, 2026
- 0
- 43
- 1 minute read
नई दिल्ली। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया संकट और देश की विदेश नीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति अब पीएम मोदी की निजी विदेश नीति बन गई है और पूरी दुनिया इसे मजाक मानती है। राहुल ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री पर किसी तरह का दबाव पड़ता है, तो देश की विदेश नीति भी प्रभावित होती है। राहुल गांधी ने सोमवार को संसद में पीएम मोदी के भाषण को अप्रासंगिक बताया और कहा कि इसमें भारत के स्पष्ट रुख की कमी थी। उन्होंने चेतावनी दी कि इस स्थिति का असर आम जनता पर पड़ेगा, जैसे कि एलपीजी और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कोविड जैसी स्थिति का उदाहरण दिया, लेकिन उन्होंने भूल गया कि उस समय कितनी मौतें हुईं और कितनी त्रासदियां हुईं। इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि वे केरल में कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण सभी दलों की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी दबावों के कारण प्रधानमंत्री अमेरिका और इस्राइल के अनुसार काम करते हैं और देश व किसानों के हित में निर्णय नहीं लेते। उन्होंने सरकार पर गंभीर रूप से किसानों और जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
