अवमुक्तेश्वरानंद ने की आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक के खिलाफ भ्रामक बयानबाजी, मुस्लिम महिला ने भिजवाया कानूनी नोटिस
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- March 24, 2026
- 0
- 204
- 1 minute read
लखनऊ/मेरठ। अवमुक्तेश्वरानंद ने आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष डॉ. इंद्रेश कुमार के खिलाफ बयानबाजी की है। इस पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की शाहीन जिया उर्फ शाहीन परवेज ने अविमुक्तेश्वरानंद को कानूनी नोटिस भेजा है। जिसमें उन्होंने मानहानि का दावा ठोका है।
शाहीन ज़िया उर्फ शाहीन परवेज़ का कहना है कि यह कानूनी नोटिस अविमुक्तेश्वरानंद को इस कारण प्रेषित किया है कि उन्होंने हाल ही में सार्वजनिक मंच/मीडिया/सोशल मीडिया पर डॉ. इंद्रेश कुमार के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक, असत्य, भ्रामक एवं मानहानिकारक बयान दिए हैं। जिसके पर्याप्त प्रमाण उनके पास मौजूद हैं।
अविमुक्तेश्वरानंद ने आरएसएस संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार ने कथित रूप से “मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के माध्यम से लाखों हिंदू लड़कियों की शादी मुस्लिम लड़कों से कराने” जैसी बात कही थी। यह कथन आपके द्वारा पूर्णतः निराधार, असत्य एवं बिना किसी प्रमाण के दिया गया है, जिससे न केवल परम आदरणीय डॉ. इंद्रेश कुमार जी की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँची है, बल्कि हम जैसे उनके अनुयायियों की भावनाएँ भी आहत हुई हैं।
अविमुक्तेश्वरानंद के इस कृत्य से एक प्रतिष्ठित एवं सम्मानित सार्वजनिक व्यक्तित्व की छवि धूमिल हुई है।
इससे समाज में भ्रम एवं वैमनस्य फैलाने का प्रयास हुआ है। इससे मेरी व्यक्तिगत एवं सामाजिक भावनाओं को गंभीर ठेस पहुँची है। शाहीन ने अविमुक्तेश्वरानंद से नोटिस के माध्यम से कहा है कि आप अपने द्वारा दिए गए उक्त बयान को तत्काल प्रभाव से वापस लें।
सार्वजनिक रूप से लिखित एवं वीडियो माध्यम से बिना शर्त माफ़ी (Unconditional Apology) जारी करें।
भविष्य में इस प्रकार के निराधार एवं मानहानिकारक बयान देने से परहेज़ करें। अन्यथा, यदि इस नोटिस की प्राप्ति के 7 (सात) दिनों के भीतर आप उपरोक्त मांगों का पालन नहीं करते हैं, तो मुझे आपके विरुद्ध बी एन एस 2023 की धारा 356(2) (मानहानि) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्यवाही करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी समस्त ज़िम्मेदारी आपकी होगी।