दिल्ली सरकार बजट 2026: 10वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप, नौवीं की छात्राओं को मिलेगी साइकिल
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- March 24, 2026
- 0
- 55
- 1 minute read
नई दिल्ली। आज मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में बजट 2026 पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने दिल्ली की जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। इस बार हमने दिल्ली का बजट ‘हरित बजट’ के रूप में प्रस्तुत किया है। बजट में विकास कार्यों के अलावा प्रदूषण और महिलाओं, युवाओं पर भी विशेष फोकस रखा गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा 9 की 1.30 लाख बेटियों को मुफ्त साइकिलें उपलब्ध कराने का एलान किया है। इस योजना के लिए 90 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं 10वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने की घोषणा की गई है।
महिला सुरक्षा को 50 करोड़ रुपये की निधि
दिल्ली सरकार ने अपने बजट में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। इसके लिए 50 करोड़ रुपये की विशेष निधि आवंटित की गई है। सरकार शहर के अंधेरे स्थानों की पहचान करेगी। इन जगहों पर नई लाइटें और संवेदक लगाए जाएंगे। इन लाइटों को आधुनिक बनाया जाएगा।
10वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा लैपटॉप
सीएम रेखा गुप्ता ने बजट में छात्र-छात्राओं को लेकर भी बड़े एलान किए हैं। सीएम ने 10वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने की घोषणा की है। इसके लिए बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के दायरे में ट्रांसजेंडर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली सरकार ट्रांसजेंडरों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के दायरे में लाने के लिए 202 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। दिल्ली सरकार नए 750 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 1,500 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि पूर्व आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा अधूरे छोड़े गए सात आईसीयू अस्पतालों को 150 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।