डॉक्टर दंपती चला रहे थे सेक्स रैकेट, पत्नी समेत चार गिरफ्तार
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- March 23, 2026
- 0
- 39
- 1 minute read
मेरठ। मेरठ के एल ब्लाॅक शास्त्रीनगर में भूतनाथ चौराहे के पास सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में लोहियानगर थाना पुलिस ने ब्रह्मपुरी निवासी कपिल कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी हेमलता, ग्राम जेई भावनपुर निवासी मोईन और हनुमानपुरी सिविल लाइन निवासी दीपक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में काॅलोनी के लोगों ने हंगामा कर डाॅक्टर दंपती की बंधक बनाकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था।
एल ब्लाॅक शास्त्रीनगर में डाॅ. कपिल कुमार गुप्ता का मकान है। मकान के बाहर उनके क्लीनिक का बोर्ड भी लगा हुआ है। आसपास के लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से मकान में गलत गतिविधियां चल रही थीं। दोपहर करीब बारह बजे मकान में तीन युवक और तीन युवती पहुंचे। जिसके बाद काॅलोनी के लोग वहां एकत्र हो गए और घेराबंदी कर दी।
लोगों की भीड़ ने बंधक बनाकर डॉक्टर दंपती की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस के सामने ही पकड़े गए युवक-युवती की भी लोगों ने पिटाई कर दी थी। पुलिस ने मुश्किल से आक्रोशित लोगों को शांत कराया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि डाॅक्टर दंपती के साथ मिलकर मोईन और दीपक रैकेट चलाते थे। लंबे समय से यह काम कर रहे थे। तीन युवक और तीन युवती हिरासत में लिए थे उनको परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। तीन में दो युवती मेरठ और एक गाजियाबाद की रहने वाली है। एसपी सिटी ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कपिल, हेमलता, मोईन और दीपक को गिरफ्तार किया गया है।