• July 17, 2026

ईद की मुबारकबाद देने आमिर खान के घर पहुंचे राज ठाकरे

 ईद की मुबारकबाद देने आमिर खान के घर पहुंचे राज ठाकरे
मुंबई। आज देश भर में ईद मनाई जा रही है। इस त्योहार पर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के घर खूब रौनक देखी गई है। कई फिल्मी हस्तियां उनके आवास पर पहुंचीं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे भी आमिर के घर पहुंचे। ईद की बधाई देने के बाद राज ठाकरे जब अपने घर लौटे तो उन्हें विदा करने आमिर खान नंगे पैर ही अपने घर से निकल आए। आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एमएनएस चीफ राज ठाकरे आमिर खान को गले मिलकर ईद की बधाई दे रहे हैं। राज ठाकरे जब कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए तो आमिर ने पैपराजी को पोज दिए। वे सफेद कुर्ता पाजामा में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे नंगे पैर हैं।