ईरान ने नष्ट किया अमेरिकी रडार, F-35 फाइटर जेट पर हमले जारी
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- March 21, 2026
- 0
- 49
- 1 minute read
दुबई। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़ा भीषण युद्ध अब अपने 21वें दिन में प्रवेश कर चुका है और स्थिति पूरी तरह अनियंत्रित होती दिख रही है। 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ यह संघर्ष अब एक वैश्विक आपदा का रूप ले चुका है। ताजा घटनाक्रम में ईरान ने कतर स्थित अमेरिका के रणनीतिक AN/FPS-132 अर्ली वार्निंग रडार को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया है। लगभग 9100 करोड़ रुपये (.1 बिलियन) की कीमत वाला यह रडार पूरे खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी मिसाइल डिफेंस सिस्टम की रीढ़ माना जाता था।
सैटेलाइट तस्वीरों से पुष्टि हुई है कि कतर के अल-उदेद एयरबेस के पास स्थित इस रडार के पैनल हमलों में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा, ईरान की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) ने दुनिया के सबसे एडवांस लड़ाकू विमान F-35 को नुकसान पहुंचाने का दावा करते हुए एक वीडियो जारी किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने स्वीकार किया है कि एक F-35 जेट को मिशन के दौरान इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। उधर, इजरायल की रिफाइनरी पर भी भारी बमबारी की गई है, जिससे इजरायली अर्थव्यवस्था को चोट पहुंची है।
