निशान पर खुला शेयर बाजार, रुपया भी रिकार्ड निचले स्तर पर
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- March 19, 2026
- 0
- 48
- 1 minute read
नई दिल्ली। आज गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 633.20अंक उछलकर 76,704.14 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 196.64 अंक की बढ़त के साथ 23,777.81 पर बंद हुआ था।
पश्चिम एशिया तनाव से गुरुवार को बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स करीब 2000 अंक तक गिरा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,953.20 अंक गिरकर 74,750.91 पर आ गया; निफ्टी 580.06 अंक गिरकर 23,197.74 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 49 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 92.88 पर पहुंच गया।
युद्ध ने वैश्विक बाजारों की चिंता बढ़ाई
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ऊर्जा ढांचे पर हमलों ने वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ा दी है। ईरान के प्रमुख गैस उत्पादन क्षेत्र पर हमले और कतर स्थित दुनिया की सबसे बड़ी एलएनजी उत्पादन सुविधा को निशाना बनाए जाने से ऊर्जा आपूर्ति पर असर की आशंका गहरा गई है।
