भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- March 19, 2026
- 0
- 40
- 1 minute read
नई दिल्ली। भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा की सूची के अनुसार, दिसपुर सीट से प्रद्युत बोरदोलोई को टिकट दिया गया है। बोरदोलोई नागांव लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद थे और मंगलवार को ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बुधवार को बोरदोलोई, भाजपा में शामिल हुए और अब भाजपा की पहली सूची में ही बोरदोलोई का नाम है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा राज्य की जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने शिरकत की। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। 126 विधानसभा सीटों वाले राज्य असम में 9 अप्रैल को एक चरण में वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
हिमंता बिस्व सरमा जालुकबारी सीट से लगातार पांच बात जीत दर्ज कर चुके हैं। भाजपा की इस सूची में छह महिला उम्मीदवारों के नाम हैं। असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा को बिहपुरिया सीट से टिकट दिया गया है। भाजपा की पहली सूची में रंजीत कुमार दास, अशोक सिंघल, अजंता निओग, चंद्र मोही पटवारी, रानोज पेगु, संजय किशन और पीजूष हजारिका और बिमल बोरा का भी नाम शामिल है।
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पहले ही 65 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। देबब्रत सैकिया, नाजिरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बरचल्ला सीट से टिकट दिया गया है।