प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी

 प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी
प्रयागराज। प्रयागराज के प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल करने वाले ने लिखा कि दोपहर 2.10 बजे ब्लास्ट होगा। इसकी जानकारी मिलते ही डाकघर मे अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर आफिस से बाहर भाग निकले। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। मेल करने वाले ने लिखा कि आपके पासपोर्ट, डाक परिसर और वॉशरूम में 19 सायनाइड गैस से भरे बम रखे गए हैं। जो दोपहर 2:10 बजे फटेंगे। सभी को तुरंत बाहर निकालें  और नाक और मुंह ढक लें।