सास और साले का हत्यारोपी अफसर पुलिस मुठभेड़ में ढेर
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- March 17, 2026
- 0
- 40
- 1 minute read
बरेली। बरेली के इज्जतनगर इलाके में अपनी सास और साले की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। बरेली में अपनी सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को सुबह करीब छह बजे इज्जतनगर इलाके में पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। इस पर आरोपी अफसर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी,उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी से एक पिस्टल और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल पर दस खोखे बरामद हुए हैं, जिससे स्पष्ट है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर भारी फायरिंग की है। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
