डिप्टी सीएम ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर एलपीजी गैस को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया

 डिप्टी सीएम ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर एलपीजी गैस को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया
प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर एलपीजी गैस को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। कहा कि अमेरिका, इस्राइल और ईरान में युद्ध के चलते कई देशों में गैस का संकट है। ऐसे में जनता माहौल खराब करने का कार्य कर रहे हैं। केशव बोले- मैं अखिलेश यादव को देशद्रोही तो नहीं कह सकता, लेकिन उनकी देशभक्ति पर संदेह जरूर है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर प्रयागराज में निशाना साधा। सपा प्रमुख के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव ने कहा कि मैं अखिलेश यादव को देशद्रोही तो नहीं कह सकता, लेकिन उनकी देशभक्ति पर संदेह जरूर है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण देश और दुनिया ऊर्जा संकट का सामना कर रहे हैं। इस संकट से पहले जहां रोजाना 50-55 लाख गैस सिलिंडर बुक होते थे, अब यह आंकड़ा 88 लाख तक पहुंच गया है। अखिलेश यादव और या राहुल गांधी दोनों ही माहौल खराब करने और अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। उनके बयानों से देश में दहशत फैल रही है। जनता उन्हें सबक सिखाएगी।