कच्चे तेल की आपूर्ति की स्थिति सुरक्षित: हरदीप पुरी
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- March 12, 2026
- 0
- 50
- 1 minute read
नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने गैस की किल्लत के मुद्दे पर लोकसभा में कहा, भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति की स्थिति सुरक्षित है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के राजनयिक प्रयासों के कारण, भारत ने उतनी मात्रा में कच्चा तेल सुरक्षित कर लिया है। उन्होंने साफ किया कि देश में पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कोई कमी नहीं है। लोकसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पश्चिम एशिया संकट के बाद देश में गैस की किल्लत के मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया के ऊर्जा इतिहास में शायद ही कभी ऐसा समय आया हो जैसा अभी पश्चिम एशिया के संकट के कारण देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद गंभीर मानी जा रही है। लोकसभा में मंत्री कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता यह है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों की रसोई में किसी भी प्रकार की (ईंधन की) कमी न हो। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने अपने बयान में कहा, ‘होर्मुज से 20 प्रतिशत आवाजाही प्रभावित हुई है, 40 प्रतिशत कच्चा तेल दूसरे देश से आ रहा हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि भारत की क्रूड सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है और भारत में पेट्रेाल-डीजल की किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं, देश में अभी पर्याप्त गैस है। गैस की किल्लत को लेकर अफवाहों के बीच केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएनजी की सप्लाई 100 प्रतिशत जारी है, भारत में एलएनजी के कार्गो रोज आ रहे हैं। गैस सिलेंडर को लेकर किसी भी तरह से पैनिक होने की जरूरत नहीं है, पैनिक होने की वजह से डिमांड बढ़ी है।
