टी20 विश्वकप जीत के बाद जानिए भारतीय टीम का प्लान?
- खेल दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- March 11, 2026
- 0
- 49
- 1 minute read
नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप को रिकॉर्ड तीसरी बार अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। भारतीय टीम को चैंपियन बनाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार का कहना है कि वह अब अच्छा खाना खाएंगे और आराम करेंगे।
सूर्यकुमार भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद तीसरे कप्तान हैं। सूर्या ने कहा कि उनका अभी का फिलहाल प्लान यह है कि वह घर लौटेंगे, कुछ अच्छा खाएंगे, और आने वाली चुनौतियों पर ध्यान देने से पहले जरूरी आराम करेंगे। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बना।
इस कामयाबी पर मुंबई में अपने घर के बाहर पत्रकारों के साथ बात करते हुए कप्तान ने कहा कि यह जीत जितनी खिलाड़ियों की है, उतनी प्रशंसकों की भी है। उन्होंने कहा, ‘आप लोगों ने भी हमारे साथ बराबर जश्न मनाया। आप सभी को बधाई। भारत में विश्व कप जीतना बहुत खास है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत सारे लोगों का सपोर्ट और दुआएं थीं।’
भारत के कप्तान ने इस खास पल को अपने परिवार, खासकर अपने माता-पिता, के साथ साझा करने के बारे में भी बात की, जो सेलिब्रेशन का हिस्सा थे। उन्होंने आगे कहा, ‘जब हम जीते तो वह मेरे साथ थे। वापस लौटने के बाद भी मैंने उनसे बात की। अब हम कुछ दिनों तक शांति से साथ बैठेंगे और आराम से बात करेंगे।’