लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव पर किरेश रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया

 लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव पर किरेश रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि बजट सत्र के दूसरे भाग की शुरुआत लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से हो रही है। यह प्रस्ताव मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से लाया गया है। किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम इस अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देंगे। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन मेरा सीधा-सा सवाल है कि आखिर आप लोग संवैधानिक गरिमा को नीचा गिराने के लिए और कितना ज्यादा आगे जाएंगे।किरेन रिजिजू ने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस की स्थिति ऐसी बन चुकी है कि ये लोग किसी भी चीज को नहीं मानते हैं, न ही लोकतंत्र को मानते हैं। न ही किसी संवैधानिक संस्था को मानते हैं। इन लोगों ने हर संवैधानिक संस्था का मजाक बनाकर रखा दिया है। हर संवैधानिक संस्था की गरिमा पर इन लोगों ने कुठाराघात ही किया है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि ये लोग एक परिवार को मानते हैं।