भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली, धड़ाम हुआ बाजार
नई दिल्ली। युद्व ईरान में है। जहां अमेरिका और इस्राइल उससे भिड़े हुए हैं। इसके चपेट में खाड़ी के देश। लेकिन इसका असर भारत के शेयर बाजार पर पड़ रहा है। जहां बिकवाली जारी है। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई तेज उछाल ने वैश्विक और भारतीय शेयर बाजारों को बुरी तरह झकझोर दिया है। सोमवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए किसी सदमे से कम नहीं रहा। सोमवार को सुबह-सुबह भारतीय शेयर बाजार में हुई भारी बिकवाली के कारण शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों को करीब 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने की आशंका है। बेंचमार्क सूचकांक भारी बिकवाली के दबाव के साथ खुले। सेंसेक्स 2,320 अंकों का भारी गोता लगाकर 76,598 के स्तर पर आ गया, वहीं निफ्टी करीब 700 अंक टूटकर 23,764 पर पहुंच गया। बैंक निफ्टी में भी 2,288 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई। रुपया भी शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 43 पैसे गिरकर 92.25 पर आ गया।
