गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन  बजट सत्र शुरू होते ही कांग्रेस का हंगामा, नारेबाजी

 गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन  बजट सत्र शुरू होते ही कांग्रेस का हंगामा, नारेबाजी
गैरसैंण। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से बजट सत्र शुरू हो गया है। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधान भवन परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। बजट  की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान विपक्ष ने नारेबाजी की। इसके बाद सत्र शुरू होते ही विपक्षी नेता नारेबाजी कर वेल में पहुंचे। इसके बाद शोर के बीच ही राज्यपाल का संबोधन शुरू हुआ। बजट सत्र शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। राज्यपाल के अभिभाषण शुरू ही हुआ था कि कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।