लॉरेंस के फाइनेंसर सुखदीप हत्याकांड से जुड़े दीपक पर हमले के तार, गोदारा ने रची थी साजिश

 लॉरेंस के फाइनेंसर सुखदीप हत्याकांड से जुड़े दीपक पर हमले के तार, गोदारा ने रची थी साजिश

दुबई। लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री पर जानलेवा हमला करने की पटकथा दिसंबर में लिखी गई थी। नवंबर में दुबई में लॉरेंस के करीबी और फाइनेंसर सुखदीप उर्फ सिप्पा की बेरहमी से हत्या का बदला लॉरेंस गैंग ने रोहित गोदारा के बेहद करीबी इंद्रप्रीत उर्फ पैरी की चंडीगढ़ में दिसंबर में गोली मारकर हत्या करके लिया था। तभी से अंडरवल्ड में चर्चा थी कि रोहित गोदारा शांत नहीं बैठेगा जरूर लॉरेंस गिरोह पर बड़ा हमला करेगा। माना जा रहा है कि अपने करीबी की हत्या का बदला लेने के लिए रोहित गोदारा और गोल्डी, लॉरेंस के वकील दीपक पर हमले की योजना बनाकर सुपारी रोहित सोलंकी को दी।
पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में रोहित सोलंकी ने बताया कि 2019 में योविन सोलंकी ने उसकी मुलाकात कपिल मान नामक गैंगस्टर से करवाई थी। 2020 में टिल्लू गिरोह ने योविन की हत्या कर दी। इसके बाद रोहित सोलंकी ने कपिल के जेल के बाहर और अंदर के सारे काम संभाल लिए। इस बीच कपिल ने उसे रोहित गोदारा की सोशल मीडिया आईडी बातचीत के लिए दी। कुछ दिनों बाद रोहित गोदारा ने रोहित को कांट्रेक्ट किलिंग के लिए तैयार रहने के लिए कहा। बदले में उसे मोटा पैसा देने के लिए कहा गया। गोदारा ने रोहित को दीपक खत्री की देहरादून की लोकेशन दी, लेकिन वहां काम नहीं बना।