लिव-इन पार्टनर ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत

 लिव-इन पार्टनर ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत

आगरा। थाना शाहगंज के दौरेठा क्षेत्र में सवारी छोड़कर लौट रहे ऑटो चालक चांद उर्फ सद्दाम (35) को उसकी पूर्व लिव-इन पार्टनर ने पति और अन्य के साथ मिलकर रोक लिया। पुराने फोटो-वीडियो पर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने चालक को ऑटो से बाहर खींचकर पेट्रोल डालकर जला दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आग बुझाई और पुलिस की मदद से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से परिजन निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए घरवालों ने पृथ्वीनाथ फाटक पर हंगामा कर दिया। शाहगंज के पृथ्वीनाथ फाटक स्थित राम स्वरूप कॉलोनी के रहने वाले चांद उर्फ सद्दाम ऑटो चलाते हैं। उनकी बहन निशा ने बताया कि आजमपाड़ा निवासी शबनम के पति की दो साल पहले संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकने से माैत हो गई थी। इसके बाद शबनम अपने दो बच्चों के साथ उनके भाई चांद के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। भाई ही उसका और बच्चों का पूरा खर्च उठाते थे।
निशा के अनुसार, 15 दिन पहले शबनम ने अपने देवर सोनू खान उर्फ अल्ली से निकाह कर लिया था। इसके बाद से वह भाई पर पुराने फोटाे और वीडियो डिलीट करने का दबाव बना रही थी। उसे शक था कि कहीं चांद उसके फोटो वायरल न कर दे। बृहस्पतिवार रात 9 बजे चांद सवारी छोड़कर लौट रहे थे। दौरेठा के बिलासगंज में शबनम, उसका भाई वकील, पति अल्ली, सास नगीना, जीजा शरीफ और तीन अन्य ने चांद को रास्ते में रोक लिया।