खामेनेई के बेटे मोजतबा ईरान के नए नेता, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

 खामेनेई के बेटे मोजतबा ईरान के नए नेता, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

तेहरान। अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद यह सवाल सबके मन में था कि ईरान का नया सुप्रीम लीडर कौन होगा? लंबे कयासों और चर्चाओं के बीच अब ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने देश के नए सुप्रीम लीडर के तौर पर मोजतबा खामेनेई का नाम घोषित किया है। मोजतबा पूर्व सुप्रीम लीडर के बड़े बेटे हैं।
पश्चिम एशिया में युद्ध और तनाव के बीच ईरान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तेहरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना। मोजतबा, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के सबसे बड़े बेटे हैं। अमेरिकी और इस्राइल के हालिया हमलों में अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में नए नेता को लेकर अटकलें तेज थीं। मोजतबा को रिवोल्यूशनरी गार्ड के समर्थन के चलते चुना गया माना जा रहा है, हालांकि वह कोई उच्च पदस्थ धार्मिक नेता नहीं हैं।
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मोजतबा का चुनाव चुनाव ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के दबाव में हुआ है। हालांकि उनका नया सुप्रीम लीडर चुना जाना कुछ सवाल भी पैदा करता है, क्योंकि ईरान की इस्लामिक रिपब्लिक ने अक्सर वंशानुगत शासन की आलोचना की है और खुद को निष्पक्ष व्यवस्था के रूप में पेश किया है। बताया गया है कि पिछले साल अली खामेनेई ने अपने उत्तराधिकारियों की सूची में मोजतबा का नाम शामिल नहीं किया था। दूसरी ओर ईरान के शिया धार्मिक नेतृत्व में पिता से बेटे को सत्ता का हस्तांतरण सामान्य रूप से स्वीकार नहीं किया जाता।