अमेरिका और इस्राइल का ईरान पर बड़ा हमला, खामेनेई की मौत पर संशय बरकरार
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- March 1, 2026
- 0
- 51
- 1 minute read
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच आखिरकार अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर बड़ा हमला किया। ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले हुए। जवाब में ईरान ने कई देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इतना ही नहीं इस्राइल के पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति ने तो यह भी दावा किया इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए।
ईरान सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली शमखानी और IRGC के कमांडर-इन-चीफ मोहम्मद पाकपुर को तेहरान पर अमेरिकी-इस्राइली हवाई हमलों में मार दिए जाने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। ईरानी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इस्राइल ने ईरान पर नए हमले में 30 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने खामेनेई की मौत पर कहा है कि हमने एक महान लीडर खो दिया है और हम उनके लिए दुख मनाते हैं। बयान में कहा गया कि IRGC घरेलू और विदेशी साजिशों का डटकर सामना करेगा।
इस्राइल की सेना ने ईरान के पश्चिमी और केंद्रीय हिस्सों में 30 से अधिक ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। सेना के बयान के अनुसार, “दर्जनों फाइटर जेट्स ने मिलिट्री इंटेलिजेंस के मार्गदर्शन में ईरानी आतंकवादी शासन के बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम और वायु रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाते हुए नए हमलों की श्रृंखला पूरी की।” इस्राइल ने कहा कि इन हमलों की श्रृंखला जारी रहेगी और उनका लक्ष्य ईरान के वायु रक्षा प्रतिष्ठान, मिसाइल स्थल, सैन्य मुख्यालय और अन्य शासन संबंधी ठिकानों को निशाना बनाना है।
आईआरजीसी का कहना है कि जल्द ही ‘विनाशकारी हमला’ शुरू होगा
ईरान की फार्स समाचार एजेंसी ने आईआरजीसी का एक बयान प्रकाशित किया है, जिसमें ईरान के इस्लामी गणराज्य के इतिहास में सबसे विनाशकारी आक्रामक अभियान की शुरुआत की घोषणा की गई है। आईआरजीसी ने कहा कि यह हमला ‘कुछ ही क्षणों’ में शुरू होगा और क्षेत्र में कब्जे वाले क्षेत्रों और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएगा।