बांग्लादेश से लेकर कोलकाता तक कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4

 बांग्लादेश से लेकर कोलकाता तक कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अचानक भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित कई शहरों में शुक्रवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 रही। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग दहशत के चलते घरों से बाहर आ गए। जानकारी के मुताबिक कोलकाता में दोपहर करीब 1.20 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो रिपोट्स के अनुसार बांग्लादेश में केंद्रित भूकंप का नतीजा था।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (ईएमएससी) ने बताया कि शुक्रवार को बांग्लादेश में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। ईएमएससी ने बताया कि भूकंप का केंद्र 35 किलोमीटर (21.75 मील) की गहराई पर था।