पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ से अधिक फालोवर्स, इतनी उपलब्धि वाले दुनिया के पहले नेता बने
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- February 26, 2026
- 0
- 51
- 1 minute read
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। दरअसल सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करने वाले लोगों की संख्या 10 करोड़ के पार चली गई है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों द्वारा फॉलो किए जाने वाले पीएम मोदी दुनिया के पहले नेता हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर फोलोअर्स की संख्या 10 करोड़ के पार चली गई है। ये उपलब्धि हासिल करने वाले पीएम मोदी दुनिया के पहले नेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था। पीएम मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके इंस्टाग्राम फोलोअर्स की संख्या, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोलोअर्स की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं अन्य शीर्ष पांच वैश्विक नेताओं के कुल फोलोअर्स की संख्या भी पीएम मोदी के फोलोअर्स की तुलना में कम है।
शीर्ष नेताओं के कुल फोलोअर्स की संख्या से भी ज्यादा पीएम मोदी के फोलोअर्स।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इंस्टाग्राम पर फोलोर्स की संख्या 4.3 करोड़ है। वहीं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो के फोलोअर्स 1.5 करोड़ हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के फोलोअर्स 1.4 करोड़ हैं। वहीं तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगान के 1.1 करोड़ फोलोअर्स हैं और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के 64 लाख फोलोअर्स हैं। साफ हैं कि इन नेताओं के कुल फोलोअर्स की संख्या भी पीएम मोदी के फोलोअर्स की तुलना में कम है।
भारतीय नेताओं की तुलना में भी पीएम मोदी बहुत आगे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंस्टाग्राम पर फोलोअर्स 1.6 करोड़ हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 1.2 करोड़ लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
पीएम मोदी इस समय इस्राइल के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने इस्राइली संसद को संबोधित किया। ऐसा करने वाले पीएम मोदी भारत के पहले नेता हैं। इस्राइल ने पीएम मोदी को अपनी संसद नेसेट का सर्वोच्च सम्मान स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल देकर सम्मानित किया।