नई दिल्ली। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय व्यापार को विस्तार देने के मुद्दे पर व्यापक चर्चा हुई।
इस दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत अगले पांच वर्षों में 500 अरब डॉलर की खरीद का लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने फिर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि ऊर्जा सुरक्षा के मोर्चे पर भारत के लिए विकल्प खुले हुए हैं और अपनी जरूरतों के हिसाब से वह अमेरिका से भी खरीदारी करेगा।
भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा और तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के लिए अब अमेरिका की ओर एक बड़ा रणनीतिक बदलाव कर रहा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संकेत दिया है कि भारत अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर (लगभग 41 लाख करोड़ रुपये) का सामान खरीदने का इरादा रखता है। इस ‘मेगा ट्रेड डील’ का खाका लगभग तैयार है, जिसे मार्च में अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।