पीएम मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट’ मेडल से नवाजा, फिलिस्तीन से मिला सर्वोच्च सम्मान
- राजनीति राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- February 26, 2026
- 0
- 55
- 1 minute read
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन चुनिंदा विश्व नेताओं में से हैं जिन्हें इजराइल और फिलिस्तीन दोनों देशों से सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। यह मेडल भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत नेतृत्व के माध्यम से किए गए असाधारण योगदान की मान्यता में प्रदान किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करने में उनके असाधारण योगदान के लिए बुधवार को स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल से सम्मानित किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री यह पदक पाने वाले पहले नेता हैं। यह इजराइली संसद नेसेट का सर्वोच्च सम्मान है। नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना ने इजराइली संसद में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद उन्हें यह पदक प्रदान किया। यह पदक भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री के असाधारण योगदान के वास्ते प्रदान किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह पुरस्कार किसी एक व्यक्ति का सम्मान नहीं है, बल्कि भारत और इजराइल की चिरस्थायी मित्रता को दिया गया सम्मान है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं नेसेट पदक प्राप्त करके बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इसे विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं। यह किसी एक व्यक्ति का सम्मान नहीं है, बल्कि भारत और इज़राइल की चिरस्थायी मित्रता का सम्मान है। यह उन साझा मूल्यों को दर्शाता है, जो हमारे दोनों राष्ट्रों का मार्गदर्शन करते हैं।