सिंगापुर में सीएम योगी के सामने करोड़ों के Omu पर करार
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- February 24, 2026
- 0
- 59
- 1 minute read
सिंगापुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी इन्वेस्ट यूपी और सिंगापुर सरकार के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था सिंगापुर कोऑपरेशन एंटरप्राइज (एससीई) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता उत्तर प्रदेश में संस्थागत क्षमता व नीतिगत ढांचे को सुदृढ़ बनाने और इकोसिस्टम के विकास के लिए दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर के दौरे के दूसरे दिन भी सफलताओं का सिलसिला जारी रहा। दूसरे दिन इन्वेस्ट यूपी व एससीई के बीच एमओयू साइन हुआ। वहीं, जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट में 4458 करोड़ के निवेश पर सहमति बनी।
