स्वास्थ्य, वेलनेस एवं मानसिक स्वास्थ्य रणनीति” में उत्कृष्टता के लिए NHPC को ET HR World Human Capital Bronze Award 2026 से सम्मानित

 स्वास्थ्य, वेलनेस एवं मानसिक स्वास्थ्य रणनीति” में उत्कृष्टता के लिए NHPC को ET HR World Human Capital Bronze Award 2026 से सम्मानित

गुरुग्राम -देश की अग्रणी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी NHPC को “Excellence in Health, Wellness and Mental Health Strategy” श्रेणी में प्रतिष्ठित ET HR World Human Capital Bronze Award 2026 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार गुरुग्राम में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि इस श्रेणी में सम्मान प्राप्त करने वाली NHPC एकमात्र केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (CPSE) रही।
यह सम्मान NHPC द्वारा अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए विकसित व्यापक और सुदृढ़ वेलनेस फ्रेमवर्क के अंतर्गत लागू की गई विविध पहलों एवं सुनियोजित हस्तक्षेपों की पुष्टि करता है। कंपनी ने सर्वप्रथम एक संरचित एवं मजबूत चिकित्सा लाभ मानक स्थापित किया, जिसके पश्चात मानसिक स्वास्थ्य, वित्तीय कल्याण तथा आध्यात्मिक कल्याण से संबंधित अनेक अभिनव पहलें शुरू कीं। वर्तमान में NHPC समग्र वेलनेस अनुभव को और सशक्त बनाने हेतु डिजिटल वेलबीइंग के माध्यम से प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग कर रही है।
NHPC की वेलनेस पहल को “सर्विस के साथ भी और सर्विस के बाद भी” नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को सेवा काल के दौरान ही नहीं, बल्कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी निरंतर सहयोग और सुरक्षा प्रदान करना है।
यह उपलब्धि NHPC की कर्मचारी-केंद्रित नीतियों, मानव संसाधन विकास के प्रति प्रतिबद्धता तथा समग्र नेतृत्व दृष्टिकोण को दर्शाती है।