हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 600 अंक , निफ्टी 25700 के पार

 हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 600 अंक , निफ्टी 25700 के पार
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान पर खुला। एशियाई बाजारों में तेजी के चलते बैंक और सेवा क्षेत्र के शेयरों में जोरदार खरीदारी के कारण सोमवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ खुले। विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक भावना अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले से प्रभावित हुई है जिसने ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को रद्द कर दिया और उन्हें अवैध करार दिया, एक ऐसा कदम जो वैश्विक व्यापार की गतिशीलता को काफी हद तक बदल सकता है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 621.78 अंक बढ़कर 83,436.49 पर पहुंच गया; निफ्टी 180.05 अंक बढ़कर 25,751.30 पर पहुंच गया।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। इससे पहले पिछले दिन शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 316.57 अंक उछलकर 82,814.71 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 116.90 अंक की बढ़त के साथ 25,571.25 पर बंद हुआ था।