• July 17, 2026

दलित जोड़े को मंदिर में प्रवेश करने से रोका, एक गिरफ्तार, चार फरार

 दलित जोड़े को मंदिर में प्रवेश करने से रोका, एक गिरफ्तार, चार फरार
नई दिल्ली। कनार्टक में एक उच्च जाति के व्यक्ति ने दलित नवविवाहित को मेदिर में प्रवेश करने पर अपमानित किया। इसके साथ ही कहा कि घर में पूजा करना चाहिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कनार्टक के तुरुवेकेरे पुलिस ने शनिवार को नारायणप्पा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। दरअसल आरोप है कि नारायणप्पा  तुमकुरु गांव के अरसम्मा मंदिर में  एक दलित नवविवाहित को प्रवेश करने पर अपमानित किया।  पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक उच्च जाति के व्यक्ति ने कथित तौर पर तुमकुर जिले के तुरुवेकेरे तालुक के गोनी गांव में स्थित अरसम्मा मंदिर में एक दलित नवविवाहित जोड़े को प्रार्थना करने से रोका।
डांटते हुए वीडियो वायरल हुआ
पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति ने दंपत्ति को डांटते हुए कहा कि दलितों को यहां प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। उन्हें घर पर ही पूजा करनी चाहिए। दलित दंपत्ति को डांटते हुए का एक वीडियो वायरल हो गया है। अपमान का शिकार हुए दूल्हे ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद थुरुवेकेरे पुलिस स्टेशन में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में 5 मुख्य आरोपियों और अन्य लोगों के नाम हैं, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पुलिस बाकी लोगों की तलाश कर रही है।