लेबनान पर इस्राइली हमले में हिजबुल्ला नेता सहित 14 की मौत

 लेबनान पर इस्राइली हमले में हिजबुल्ला नेता सहित 14 की मौत
नई दिल्ली। लेबनान के पूर्वी बेका घाटी में इस्राइली हमले में हिजबुल्ला के वरिष्ठ नेता समेत 14 लोग मारे गए। हमले में कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। लेबनान में हमले ऐसे समय में किए गए हैं जब परमाणु समझौते के मुद्दे पर ईरान व अमेरिका के बीच तनाव के कारण पश्चिम एशिया में अशांति का खतरा बढ़ गया है।