राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

 राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा और पीएम मोदी आज नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर मुहर लग सकती है। लूला दा सिल्वा प्रधानमंत्री मोदी के न्योते पर भारत आए हैं। वे 18-22 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को राजधानी में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से मुलाकात की और नई दिल्ली और ब्रासीलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उनके मार्गदर्शन की सराहना की। शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मुलाकातों से संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई। ‘भारत की राजकीय यात्रा पर आए ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा से मुलाकात का सम्मान मिला। रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उनके स्नेहपूर्ण भाव और मार्गदर्शन के लिए मैं उनका आभारी हूं। मुझे विश्वास है कि आज बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकातों से हमारे संबंधों को नई गति मिलेगी।’