यूपी बोर्ड परीक्षा: ड्यूटी में लापरवाही पर 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों का वेतन रोका
लखनऊ। लखनऊ में यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की गई। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन अगले आदेश तक रोक दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपनी ड्यूटी से नदारत पाए गए। इसे गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सभी 19 मजिस्ट्रेटों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा जैसी संवेदनशील जिम्मेदारी में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
