नाबालिग ने रील बनाने के लिए दौड़ाई स्कॉर्पियो, बाइक सवार की मौत, मां ने लगाई गुहार
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- February 17, 2026
- 0
- 44
- 1 minute read
नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी को हुई दुर्घटना में एक 23 वर्षीय युवक साहिल धनेश्रा की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने साहिल की बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी से जा टकराई, जिससे साहिल की मौत हो गई और टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दिल्ली के द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में बीती 3 फरवरी को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हादसा द्वाराका इलाके में हुआ। जहां दो कारों और एक बाइक की टक्कर में 23 वर्षीय बाइक सवार साहिल धनेश्रा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, द्वारका साउथ पुलिस स्टेशन में सुबह 11.57 बजे इस हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। द्वारका साउथ थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साहिल की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी से जा टकराई। हादसे में साहिल की मौत हो गई और टैक्सी चालक घायल हो गया। स्कॉर्पियो कार का चालक नाबालिग (17 वर्ष) बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पाया गया। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, आरोपी को जमानत मिल चुकी है, बताया गया कि आरोपी को बोर्ड परीक्षा के लिए अंतरिम जमानत दी गई है।
इस हादसे के बाद साहिल की मां इन्ना माकन ने बताया कि जिस गाड़ी से बेटे की बाइक में टक्कर लगी, उस पर पहले से 13 चालान थे। ये सभी चालान ओवर स्पीड के है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी को अंतरिम जमानत मिल गई है। मैं पुलिस से मिली तो मुझे कहा गया कि हमारी ओर से निष्पक्ष जांच होगी। इन्ना माकन ने इंसाफ की मांग की है।
साहिल धनेश्रा की मां इन्ना माकन ने बताया, ‘मेरा बेटा 3 फरवरी को ऑफिस जा रहा था। यह लड़का (स्कॉर्पियो ड्राइवर) बहुत स्पीड में था। इसकी बहन साथ में बैठी थी और रील बना रही थी। ये गाड़ी उल्टी लेन में चला रहा था और बस के ठीक सामने आकर स्टंट करने लगा। मेरे बेटे ने दाईं ओर देखा कि जगह है या नहीं। क्योंकि बस के बाईं ओर एक ई-रिक्शा था। स्कॉर्पियो से इन्होंने बस के सामने स्टंट मारा और मोटरसाइकिल से उड़ा दिया। दुर्घटना में एक कैब ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह एक आपराधिक गतिविधि दिखाता है।