घर में मिले मां और बेटे का शव, रेलवे ट्रैक पर मिली रिटायर्ड फौजी लाश

 घर में मिले मां और बेटे का शव, रेलवे ट्रैक पर मिली रिटायर्ड फौजी लाश
कानपुर। कानपुर। जनपद के पारा थानाक्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर नई बस्ती में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घर के भीतर सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी और बच्चे के शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुए, जबकि फौजी का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर पाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हैं।
पत्नी और बच्चे के शव
घटना का पता तब चला जब तुलसीपुर नई बस्ती स्थित मकान के अंदर रिटायर्ड फौजी की पत्नी और बच्चे के शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। घर के अंदर का दृश्य विचलित करने वाला था। प्रारंभिक जांच और मौके के हालात को देखते हुए पुलिस को अंदेशा है कि फौजी ने ही पत्नी और बच्चे की हत्या की और उसके बाद घर से निकल गया। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं ताकि मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट पता लगाया जा सके।