मुंबई में गिरा निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर; कई घायल

 मुंबई में गिरा निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर; कई घायल

मुंबई। मुंबई में मेट्रो का पिलर गिरने से हादसा हो गया। जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। हादसा मुंबई के मुलुंड में हुआ। जहां मेट्रो का पिलर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर कई लोग जख्मी हुए हैं।

मुंबई में मेट्रो का पिलर गिरने से हादसा हो गया। घटना मुलुंड की है। जानकारी के अनुसार मुलुंड पश्चिम में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का हिस्सा नीचे से गुजर रहे ऑटो रिक्शा पर गिरा, जिससे कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरा

घटना के बारे में बीएमसी ने बताया कि आज (शनिवार) दोपहर 12.20 बजे जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी, LBS रोड, मुलुंड (पश्चिम) के पास मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिर गया। निर्माण के दौरान सीमेंट मेट्रो पिलर का एक हिस्सा टूटकर एक रिक्शा पर गिर गया। हादसे के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेट्रो स्टाफ, वार्ड स्टाफ और 108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। ऑटो रिक्शा में 3-4 लोगों के घायल होने की आशंका है।

ऑटो रिक्शा पूरी तरह चकनाचूर

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन मेट्रो रेल मार्ग के एक खंभे का हिस्सा गिरने से तीन से चार लोगों के घायल होने की आशंका है। उन्होंन आगे कहा कि पिलर के सीमेंट का स्लैब टूटकर नीचे खड़े एक ऑटो रिक्शा पर गिर गया, जिससे ऑटो रिक्शा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। तीन से चार लोगों के घायल होने की आशंका है।