जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ के छात्रों ने कोलकाता के चिड़ियाखाना का भ्रमण किया

 जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ के छात्रों ने कोलकाता के चिड़ियाखाना का भ्रमण किया

कोलकाता : कोलकाता के खिदिरपुर के बाबूबाजार (5/2, भूकैलास रोड़) स्थित ‘जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल’ के छठवीं कक्षा के छात्रों ने सोमवार को विद्यालय द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण के तहत ‘जूलॉजिकल गार्डेन अलीपुर’ (कोलकाता चिड़ियाखाना) का भ्रमण किया । कोलकाता चिड़ियाखाना भारत का सबसे बड़ा और प्राचीन चिड़ियाखाना है । इसकी स्थापना 1875 में हुई थी वसंत ऋतु के इस सुहावने मौसम में छात्रों ने विभिन्न पशु-पक्षियों को देखने के साथ-साथ मौसम का आनंद भी खूब लिया । उन्होंने चिड़ियाखाना में विभिन्न प्रजातियों के पशु-पक्षियों को देखा जिनमें मुख्य रूप से हाथी, बंदर, ज़ेब्रा, गैंडा, हिरण, बाघ, भालू, शुतुरमुर्ग आदि छात्रों के लिए विशेष आकर्षण के केंद्र थे । प्रधानाध्यापिका मधुरिमा चंद्रा ने सफलतापूर्वक शैक्षणिक भ्रमण के आयोजन के लिए सभी शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया और भविष्य में भी इस प्रकार के अन्य शिक्षामूलक एवं छात्रोपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया । इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में सुनीता राउत, सुमन कुमार दास, राजेंद्र रजक, गिरिजेश शर्मा, राजेश शर्मा और बब्लू सिंह ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई ।