भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 327.83 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 83,905.81 अंक पर आ गया वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 103.40 अंक या 0.40 अंक गिरकर 25,850.45 अंक पर आ गया। आज दिन में आईटी सेक्टर के शेयर पर नजर रहेगी।