असम के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, करेंगे परियोजनाओं का शुभारंभ

 असम के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, करेंगे परियोजनाओं का शुभारंभ
नई दिल्ली। असम में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रचार और कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए राज्य दौरा करने वाले हैं। इसके लिए डिब्रूगढ़ जिले में इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) तैयार कराई गई है। प्रधानमंत्री का विमान इसी जिले में उतरेगा।
पीएम मोदी के विमान की लैंडिंग से पहले इस रनवे पर भारतीय वायुसेना के विमान की सुरक्षित और सफल लैंडिंग कराई गई है। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने मोरन में बनाए गए इस रनवे की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए मेगा एयर शो का आयोजन भी किया।