शिखर धवन को दिल्ली सरकार ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

 शिखर धवन को दिल्ली सरकार ने बनाया ब्रांड एंबेसडर
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने क्रिकेटर शिखर धवन को दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में शिखर धवन से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 13 फरवरी से शुरू होने जा रहे दिल्ली खेल महाकुंभ के लिए शिखर धवन ने स्वयं आगे बढ़कर ब्रांड एंबेसडर बनने की जिम्मेदारी स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता और युवाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों से प्रेरित होकर धवन ने यह निर्णय लिया।
मंत्री ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और पहचान मिलेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर शिखर धवन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जुड़ाव दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।