• July 17, 2026

मणिपुर में भड़की हिंसा, घरों को लगाई आग, इंटरनेट सेवा बंद

 मणिपुर में भड़की हिंसा, घरों को लगाई आग, इंटरनेट सेवा बंद
इंफाल। मणिपुर के उखरुल में हिंसा भड़क गई है। हिंसा के दौरान कई घरों को आग लगा दी गई और गोलियां भी चली। हालात को देखते हुए सरकार ने उखरुल में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। यह हिंसा उखरुल के तंगखुल नगा समुदाय के सदस्य पर कथित हमले के खिलाफ भड़की। हिंसा के दौरान करीब 30 खाली पड़े घरों को आग लगा दी गई और इस दौरान गोलियां भी चलीं। हालात को देखते हुए सरकार ने पांच दिनों के लिए इंटरनेट बंद करने का फैसला किया है।