दिल्ली में बस में लगी भीषण आग, हेल्पर की जलकर मौत

 दिल्ली में बस में लगी भीषण आग, हेल्पर की जलकर मौत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से दुखद खबर आ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड के दौरान बस के अंदर सो रहे हेल्पर की जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हेल्पर रात के समय बस के भीतर सोया हुआ था। जब यह हादसा हुआ। आग इतनी भीषण थी कि बस धू-धू करके जलने लगी, जिसे तस्वीरों में भी देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझा दी। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।