IT शेयरों में गिरावट से एक सप्ताह में निवेशकों के डूबे 6.4 लाख करोड़ रुपये
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- February 7, 2026
- 0
- 36
- 1 minute read
नई दिल्ली। आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से इस हफ्ते उनका प्रदर्शन सबसे खराब रहा। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) में तेजी से हो रहे विकास से पारंपरिक आईटी सेवा कारोबार को नुकसान पहुंचने की आशंका से इस क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों पर दबाव बना हुआ है।
निफ्टी आईटी सूचकांक शुक्रवार को 1.5 फीसदी गिर गया और हफ्ते भर में इसमें 6.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। आईटी शेयरों में बिकवाली से निफ्टी आईटी सूचकांक में शामिल कंपनियों का बाजार पूंजीकरण करीब 6.4 लाख करोड़ रुपये घट गया।
सूचकांक के सभी शेयर नुकसान में रहे। इस हफ्ते इन्फोसिस में सबसे ज्यादा 8.2 फीसदी की गिरावट आई। टेक महिेंद्रा 7.1 फीसदी नुकसान में रहा। आईटी क्षेत्र को लेकर यह चिंता एंथ्रोपिक की नई घोषणाओं के बाद आई है, जिसने गुरुवार को वित्तीय शोध के लिए अपने एआई मॉडल का उन्नत संस्करण जारी किया। कंपनी ने कहा कि नया क्लाउड ओपस 4.6 मॉडल चंद घंटों में ही विस्तृत वित्तीय विश्लेषण दे सकता है जिसमें पहले कई दिन लगते थे।
आईटी शेयरों में गिरावट एंथ्रोपिक द्वारा नए प्लग-इन पेश किए जाने के कुछ ही दिनों बाद आई है जो उसके जेनरेटिव एआई वर्कस्पेस को लीगल, सेल्स, मार्केटिंग और डेटा एनालिसिस जैसे कामों को स्वचालित करने में मदद करते हैं।