संसद में हंगामे और गतिरोध के बीच बजट सत्र की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- February 6, 2026
- 0
- 34
- 1 minute read
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का आज आठवां दिन है। लोकसभा में आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध बरकरार है। लोकसभा की कार्यवाही आज भी हंगामे की भेंट चढ़ गई। स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जताते हुए कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। लोकसभा में बजट सत्र के 8वें दिन भी हंगामे का सिलसिला जारी रहा। सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। विपक्षी दलों के हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जताई और कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखना सभी सांसदों का दायित्व है। हालांकि, उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ और हंगामा, नारेबाजी और लोकसभा के वेल में घुसे सांसदों के कारण उपजी अव्यवस्था के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में कार्यवाही जारी है।
इससे पहले छठे दिन की कार्यवाही के दौरान राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रही। यहां जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष खरगे, बिहार से निर्वाचित राजद सांसद मनोज झा, तमिलनाडु के सांसद कमल हासन आदि ने अपनी बातें रखीं। गौरतलब है कि लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने इस विषय पर चर्चा के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया था। राज्यसभा में 16 घंटे चर्चा होनी थी। इसके बाद दोनों सदनों में पीएम मोदी को चर्चा का जवाब देना था।
