एनटीए ने दिसंबर 2025 में हुई नेट परीक्षा के परिणाम जारी किए, जाने अपना स्कोर कार्ड

 एनटीए ने दिसंबर 2025 में हुई नेट परीक्षा के परिणाम जारी किए, जाने अपना स्कोर कार्ड
नई दिल्ली। दिसंबर 2025 में हुई नेट परीक्षा  के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से लॉग इन कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परिणाम जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पदों और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करता है। अनंतिम उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्राप्तांक, योग्यता स्थिति और कट-ऑफ अंकों की सावधानीपूर्वक जांच करें तथा भविष्य में उपयोग के लिए स्कोरकार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
परिणाम के साथ ही कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं। ये कट-ऑफ विषय और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं, जिनमें सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियां शामिल हैं। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है, जिन्होंने अपने संबंधित विषय और श्रेणी के लिए निर्धारित न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त किए हैं।
सामान्य और जनरल-ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपरों को मिलाकर न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 35 प्रतिशत तय की गई है।