दिल्लीवासियों को होली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, खाते में आएंगे रुपये
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- February 5, 2026
- 0
- 37
- 1 minute read
नई दिल्ली। दिल्ली में सरकार गठन के साल भर के अंदर भाजपा ने अपने चुनावी वायदे को पूरा किया है। सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत देते हुए होली व दिवाली पर मुफ्त सिलिंडर की योजना का मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में इसका फैसला लिया गया। इस बार होली से सभी राशनकार्ड धारक परिवारों को साल में दो बार एलपीजी सिलिंडर के बराबर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
डीबीटी के जरिए आएगा पैसा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बताया कि योजना के तहत सिलिंडर की निर्धारित राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे परिवार के मुखिया के आधार-सीडेड बैंक खाते में भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला दिल्ली सरकार की लक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह कल्याण नीति का हिस्सा है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बिना किसी बिचौलिये के सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि यह योजना भाजपा के संकल्प पत्र का हिस्सा थी और सरकार चरणबद्ध तरीके से अपने सभी वादों को जमीन पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि सुशासन की नीयत और क्रियान्वयन की क्षमता का प्रमाण है।
योजना की प्रमुख विशेषताएं
योजना के तहत दिल्ली के सभी राशनकार्ड धारक परिवार लाभान्वित होंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह योजना सार्वभौमिक होगी और एलपीजी या पीएनजी का उपयोग करने वाले सभी राशनकार्ड धारकों पर समान रूप से लागू होगी। सहायता राशि होली और दिवाली पर दी जाएगी, भले ही उस महीने सिलिंडर की रिफिलिंग कराई गई हो या नहीं।