लोकसभा मेंं राहुल के वक्तव्य पर दूसरे दिन भी हंगामा, स्पीकर ने दिखाई सख्ती
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- February 3, 2026
- 1 minute read
नई दिल्ली। लोकसभा में आज मंगलवार को दूसरे दिन भी राहुल गांधी ने चीन का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्हें स्पीकर की तरफ से रोका गया। जबकि सत्ता पक्ष की आपत्ति जताने के बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, फिर स्पीकर ने दूसरे सदस्यों को बोलने के लिए आमंत्रित किया। जिसके बाद सदन में विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी और सदन की कार्यवाही फिर बाधित हो गई।
संसद के बजट सत्र के पांचवें दिन लोकसभा में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा विवाद का मुद्दा उठाया। इस दौरान सत्ता पक्ष की तरफ से ऐतराज जताया गया। वहीं स्पीकर ने कई बार उन्हें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने के लिए कहा, आखिर में स्पीकर ने दूसरे सदस्यों को बोलने के लिए आमंत्रित किया। जिसके बाद विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामा किया गया। भारी हंगामे को देखते हुए स्पीकर लोकसभा की कार्रवाई दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
राहुल ने लेख को किया प्रमाणित
इससे पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उस लेख की प्रति को प्रमाणित किया जिसमें पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित ‘संस्मरण’ का हवाला दिया गया था। उन्होंने इसे प्रमाणित करते हुए सदन के पटल पर रखा। इसके बाद स्पीकर ने उन्हें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने के लिए कहा। राहुल गांधी ने कहा, ‘कल मैंने इस आर्टिकल पर अपना भाषण शुरू किया था। स्पीकर सर ने कहा था इसे प्रमाणित करें। मैं आज इसे प्रमाणित कर रहा हूं।