मस्क की पोस्ट से खुश हुए रिजिजू, राहुल गांधी को दी सलाह
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- February 2, 2026
- 0
- 39
- 1 minute read
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन, भारत को नीचा दिखाना गलत है। यह टिप्पणी एलन मस्क के भारत की आर्थिक वृद्धि पर दिए बयान के बाद आई है।
भारत पर मस्क की पोस्ट से गदगद किरेन रिजिजू, राहुल गांधी को दे दी देशप्रेम की सलाह।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार की आलोचना करना हर किसी का लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन, इस आलोचना के बीच में भारत को किसी भी हालत में नीचा नहीं दिखाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह बिल्कुल ठीक नहीं है। रिजिजू के बयान के पीछे की वजह टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को लेकर थी।
दरअसल एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें कहा गया था कि चीन और भारत मिलकर वैश्विक आर्थिक वृद्धि में 43.6% का योगदान देंगे।
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने मस्क की पोस्ट का हवाला देते हुए राहुल गांधी को जवाब दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, मैं आमतौर पर गैर-भारतीयों के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देता, लेकिन मैं एलन मस्क का केवल इसलिए दे रहा हूं। ताकि राहुल गांधी को यह समझाया जा सके कि सरकार की आलोचना करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।